मौत के साये में अद्वितीया! ‘तारे धरी धरी मोने कोरी’ में खौफनाक मोड़, क्या रोबोट बम से बचेगी दिति?

ज़ी बांग्ला के मशहूर सीरियल ‘तारे धरी धरी मोने कोरी’ की कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां दर्शकों की सांसें थमने वाली हैं। नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। विलेन पुलस्त्य ने गोरा को फंसाने के लिए घर की नौकरानी बिना के साथ छेड़खानी का झूठा आरोप लगवाया था और उसके बेटे गोपाल को किडनैप कर लिया था। लेकिन अद्वितीया (दिति) ने इस साजिश का पर्दाफाश करने का बीड़ा उठा लिया है।
प्रोमो में दिखाया गया है कि दिति, गोपाल को बचाने के लिए एक गुप्त जगह पहुंचती है, लेकिन वहां पुलस्त्य ने मौत का जाल बिछा रखा है। दिति देखती है कि एक रोबोट खिलौना उसकी ओर बढ़ रहा है, जिसमें बम लगा हुआ है। दिति और गोपाल दोनों मौत के करीब होते हैं, तभी कहानी में एक चमत्कार होता है। साक्षात महाप्रभु प्रकट होकर अपनी चादर (उत्तरिय) से दिति और गोपाल को सुरक्षित घेरे में ले लेते हैं।
अगले ही पल एक जोरदार धमाका होता है जिसकी आवाज सुनकर कमरे में बंद गोरा बुरी तरह कांप उठता है। क्या महाप्रभु की कृपा से दिति और गोपाल बच पाएंगे? या इस धमाके के साथ कहानी में कोई दुखद मोड़ आएगा? क्या दिति पुलस्त्य का असली चेहरा सबके सामने ला पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब के लिए दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार है।