ब्लैकमेलिंग का खेल,’ नाबालिगों के साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाता था दुकानदार, पुलिस ने आरोपी के भाई व दोस्त को दबोचा

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के अलीगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। यहां एक कॉस्मेटिक दुकानदार पर कई किशोरियों से दुष्कर्म और उनके अश्लील वीडियो बनाने का संगीन आरोप लगा है। आरोपी इन वीडियो के जरिए धमकाकर बार-बार संबंध बनाने का दबाव बनाता था, जिसके डर से अब तक पीड़ित किशोरियों ने शिकायत नहीं की थी।

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब आरोपी के मोबाइल फोन से ये वीडियो वायरल हो गए हैं। गांव वालों का दावा है कि कुल 17 वीडियो वायरल हुए हैं। पहचान उजागर होने के कारण पीड़ित किशोरियां गहरे तनाव में हैं और उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव वालों ने बताया कि ये वीडियो आरोपी ने अपनी दुकान के ऊपर बने कमरे में शूट किए थे।

वीडियो में दिखने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं, जिनमें से कुछ आरोपी के गांव की हैं और कुछ आसपास के गांवों से पढ़ने आती हैं। बताया जा रहा है कि दुकान पर आने के दौरान आरोपी ने झांसे में लेकर उनसे दुष्कर्म किया और खुद ही वीडियो बनाए। किशोरियों ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने के बाद वह वीडियो से उन्हें ब्लैकमेल करता था और अपने परिचितों से भी संबंध बनाने का दबाव डालता था। इस मामले का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस ने उसके भाई और एक दोस्त को हिरासत में लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *