बॉक्स ऑफिस पर ‘कांटारा’ से होगा ‘सनी संस्कारी’ का महा-क्लैश! जानिए रिलीज से पहले फिल्म ने कितना कलेक्शन किया
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज नजदीक आते ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसने अब तक अच्छी प्री-सेल्स दर्ज की है।
एडवांस बुकिंग कलेक्शन:
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के 2डी फॉर्मेट में अब तक भारत में 5,188 टिकटें बिक चुकी हैं। टिकटों की इस बिक्री से फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के लगभग 26.97 लाख रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीटों को मिलाकर इसका प्री-टिकट सेल कलेक्शन बढ़कर शानदार 1.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
बॉक्स ऑफिस क्लैश और ओपनिंग अनुमान:
कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये से 12.50 करोड़ रुपये के बीच डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, सटीक आंकड़े तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही सामने आएंगे। इस फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसका सीधा क्लैश ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ हो रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।
इस फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता, अदार पूनावाला और शशांक खेतान ने प्रोड्यूस किया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।