मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और नॉर्थ-ईस्ट में भी बारिश का अलर्ट! IMD की चेतावनी- नवरात्रि के बाद देश के कई हिस्सों में बिगड़ेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके असर से 2 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल और इससे सटे राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस पूर्वानुमान को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 अक्टूबर से ही इमरजेंसी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बंगाल में तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में इस दौरान हवाओं की गति 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुंबई और झारखंड में अलर्ट

  • मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’: मुंबई और उपनगरों में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि एक दिन पहले भारी बारिश हुई थी। IMD ने मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और सोमवार तथा मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
  • झारखंड में ‘येलो अलर्ट’: मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 4 अक्टूबर 2025 तक झारखंड में बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

IMD के अनुसार, लो प्रेशर एरिया के कारण देश के कई अन्य हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है:

  • बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 1 से 4 अक्टूबर तक बिहार में, 1 से 3 अक्टूबर तक ओडिशा में, जबकि 2 से 4 अक्टूबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: 3-4 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में और 3 और 4 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। विदर्भ में 2 से 4 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
  • पूर्वोत्तर भारत: असम और मेघालय में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 1 से 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *