भारतीय ₹1000 के बदले बांग्लादेश में कितने मिलेंगे? 90% लोगों का जवाब निकला गलत!
क्या आपको पता है कि आज की तारीख में भारतीय ₹1000 की वैल्यू बांग्लादेश में कितनी है? अगर आपका जवाब ₹1000 ही है, तो आप उन 90% लोगों में शामिल हैं जो गलत हैं। बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक बदलावों और नई मुद्रा नीति के बाद भारतीय रुपये और बांग्लादेशी टका के बीच का अंतर काफी दिलचस्प हो गया है। 17 फरवरी 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, 1 भारतीय रुपया लगभग 1.35 बांग्लादेशी टका के बराबर है।
इस हिसाब से अगर आप भारत के ₹1000 लेकर बांग्लादेश जाते हैं, तो आपको वहां ₹1350.33 टका मिलेंगे। वहीं ₹1 लाख भारतीय मुद्रा की कीमत वहां ₹1,35,150 से अधिक हो जाती है। बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार ने मुद्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर वाले पुराने नोटों को धीरे-धीरे बदलना शुरू कर दिया है। जून 2025 से ही ₹1000, ₹50 और ₹20 के नए नोट जारी किए गए हैं, जिनमें मुजीबुर्रहमान की जगह वहां की ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाया गया है।
राजनीतिक मोर्चे पर भी बांग्लादेश में बड़ी हलचल हुई है, जहां बीएनपी (BNP) ने भारी बहुमत के साथ सत्ता संभाली है। इस बदलाव का असर देश की आर्थिक नीतियों पर भी पड़ा है। डॉलर के मुकाबले जहां भारतीय रुपया ₹90.41 के स्तर पर है, वहीं बांग्लादेशी टका ₹122.49 के आसपास बना हुआ है। इसी मजबूती के कारण भारतीय मुद्रा की वैल्यू बांग्लादेश में अधिक है। अगर आप ₹50 भारतीय रुपया बदलते हैं तो आपको 67.52 टका और ₹10 के बदले 13.50 टका प्राप्त होंगे।