World War II Mystery: बर्धमान के जंगलों में छिपा है अमेरिकी सेना का गुप्त एयरबेस! आज भी मौजूद हैं युद्ध के निशान

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में स्थित गुसकरा का ओरग्राम जंगल सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक रहस्य के लिए भी जाना जाता है। यहाँ छिपा है ‘गुसकरा एयरफील्ड’, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी वायु सेना का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक केंद्र था। 1942 में जापानी सेना के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने इस गुप्त हवाई अड्डे का निर्माण शुरू कराया था, जो 1944 में बनकर तैयार हुआ।

यहाँ से अमेरिकी सेना की प्रसिद्ध ‘रेड हॉक’ टुकड़ी दुश्मन देशों जैसे बर्मा, चीन और थाईलैंड पर कड़ी नजर रखती थी। इसी रनवे से उड़ान भरकर बमवर्षक विमान जापानी ठिकानों की तस्वीरें लेते और युद्ध का नक्शा तैयार करते थे। आज भी यहाँ पुराने बैरक, रनवे और गोला-बारूद रखने वाले कमरों के अवशेष देखे जा सकते हैं। 1945 में जब जापान ने आत्मसमर्पण किया, तो इस एयरबेस की जरूरत खत्म हो गई और यह तब से वीरान पड़ा है। आज स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक रनवे का इस्तेमाल धान सुखाने के लिए करते हैं, लेकिन यहाँ की हवाओं में आज भी दूसरे विश्व युद्ध की वीरता और खौफ की गूँज महसूस की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *