मेरे पास सारे सबूत और वीडियो फुटेज हैं!’ मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ 20 लाख का केस करने के बाद क्या बोले तनय?

बंगाली अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बोनगांव के इवेंट ऑर्गनाइजर तनय शास्त्री ने अब मिमी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। तनय ने मिमी को कानूनी नोटिस भेजकर 20 लाख रुपये का हर्जाना और शो की फीस के 2.65 लाख रुपये वापस मांगे हैं।

तनय शास्त्री का बयान मीडिया से बात करते हुए तनय ने कहा, “सच्चाई की जीत होगी। मेरे पास उस रात के सारे वीडियो फुटेज मौजूद हैं। मिमी 2 घंटे देरी से आई थीं, जिससे कार्यक्रम खराब हुआ। उन्होंने मुझ पर झूठे आरोप लगाए जिसके कारण मुझे और मेरे परिवार को जेल की प्रताड़ना सहनी पड़ी। अब उन्हें 48 घंटों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।”

क्या है विवाद? मिमी चक्रवर्ती पर आरोप है कि वे बोनगांव के एक शो में रात 9:30 के बजाय 11:30 बजे पहुंचीं। देरी के कारण प्रशासन की अनुमति समाप्त होने वाली थी और हंगामा शुरू हो गया। मिमी ने तनय पर शारीरिक शोषण और बदसलूकी का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद तनय को जेल जाना पड़ा था। अब तनय और उनके वकील तरुणज्योति तिवारी ने मिमी के खिलाफ दीवानी और फौजदारी दोनों मामलों में कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *