सुपर-8 में अजेय होकर पहुंचा वेस्टइंडीज, वर्ल्ड कप से बाहर होकर भी इटली ने जीता दिल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में गुरुवार को वेस्टइंडीज ने इटली को हराकर अपना दबदबा कायम रखा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/6 का स्कोर बनाया। जवाब में इतालवी टीम 18 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट हो गई।
कप्तान की कप्तानी पारी वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 46 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इटली के गेंदबाजों ने शुरुआत में ब्रैंडन किंग और हेटमायर को जल्दी आउट कर दबाव बनाया था, लेकिन होप की पारी ने विंडीज को संभाल लिया।
शमर जोसेफ का ऐतिहासिक प्रदर्शन गेंदबाजी में शमर जोसेफ ने कहर बरपाया। उन्होंने 30 रन देकर 4 विकेट झटके और फील्डिंग में 4 कैच लपककर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। मैथ्यू फोर्ड ने भी 3 विकेट लिए। इटली की ओर से बेन मानेंटी (26) और जेजे स्मट्स (24) ने संघर्ष किया, लेकिन अनुभवी वेस्टइंडीज के सामने उनकी एक न चली। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज अब सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से भिड़ने के लिए तैयार है।