नरक से भी बदतर था एपस्टीन का फार्महाउस! दो विदेशी लड़कियों की हत्या और शवों को दफनाने के आरोपों से मचा हड़कंप

मशहूर अपराधी जेफरी एपस्टीन की मौत के बाद भी उनकी फाइलों से ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो रूह कंपा दें। हाल ही में जारी दस्तावेजों के अनुसार, एपस्टीन ने न्यू मैक्सिको के अपने एकांत ‘ज़ोरो रैंच’ फार्महाउस के बाहर दो विदेशी किशोरियों के शवों को दफनाने का आदेश दिया था। न्यू मैक्सिको न्याय विभाग अब इस सक्रिय मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

जांच में २०१९ के एक गुमनाम ई-मेल का जिक्र है, जिसमें दावा किया गया था कि एपस्टीन के पास ऐसे वीडियो फुटेज थे, जिनमें कई बड़े रईस और प्रभावशाली लोग नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण करते हुए देखे गए थे। सबूत मिटाने के लिए लड़कियों की हत्या कर उन्हें फार्महाउस की जमीन में गाड़ दिया जाता था। इस मामले ने अमेरिका में भारी राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है, जिससे मौजूदा प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *