ब्रिटिश राजपरिवार में हड़कंप: किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू हिरासत में, ‘पब्लिक ऑफिस’ के दुरुपयोग का आरोप

ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए आज का दिन इतिहास में एक काला अध्याय बन गया। किंग चार्ल्स तृतीय के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर (पूर्व प्रिंस एंड्रयू) को गुरुवार को थॉमस वैली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उनके ६६वें जन्मदिन के अवसर पर की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ब्रिटेन के व्यापार दूत (Trade Envoy) के रूप में काम करते समय अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया।

ताजा जांच के अनुसार, एंड्रयू ने २०१० में कुख्यात अपराधी जेफरी एपस्टीन को कई गोपनीय सरकारी व्यापार रिपोर्ट और संवेदनशील दस्तावेज भेजे थे। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी ‘एपस्टीन फाइल्स’ से इस बात के पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस फिलहाल सैंड्रिंघम एस्टेट और बर्कशायर में तलाशी ले रही है। बकिंघम पैलेस ने स्पष्ट किया है कि जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा और कानून सर्वोपरि है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *