क्या सच में कंगाल हो गए हैं गोविंदा? बैंक बैलेंस ‘जीरो’ होने की खबरों पर भांजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा था कि ‘चीची’ भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनका बैंक बैलेंस पूरी तरह खाली हो चुका है। कुछ पोस्ट्स में तो यहाँ तक कहा गया कि अभिनेता अब सड़क पर आ गए हैं। लेकिन अब इन तमाम अफवाहों पर गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने करारा जवाब दिया है।

एक इंटरव्यू में विनय ने ट्रोल्स को लताड़ते हुए कहा, “गोविंदा आज भी जहाँ खड़े हो जाएंगे, वहाँ 25-30 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं। जो लोग उन्हें गरीब कह रहे हैं, वे बेवकूफ हैं।” विनय ने याद दिलाया कि 90 के दशक में जब मुंबई के लोखंडवाला में फ्लैट महज 12-13 लाख में मिल जाते थे, तब गोविंदा एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। उन्होंने करीब 70-80 फिल्में की हैं और उनकी संपत्ति इतनी है कि उन्हें किसी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। विनय के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ये बातें पूरी तरह से आधारहीन हैं और गोविंदा की स्टारडम आज भी कायम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *