बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 4 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, नवान्न ने जारी किया आदेश

विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। नवान्न (राज्य सचिवालय) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चार प्रमुख IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले इस कदम को रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
प्रमुख बदलावों के तहत, बशीरहाट, जंगीपुर और अलीपुरद्वार जैसे संवेदनशील जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है। बशीरहाट के एसपी डॉ. हुसैन मेहंदी रहमान को अब जंगीपुर का नया एसपी बनाया गया है, जबकि जंगीपुर के एसपी साऊ कुमार अमित को अलीपुरद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। आरिश बिलाल अब बशीरहाट के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अधिकारियों की नई तैनाती की है।