पश्चिम बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर कांग्रेस! 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का लिया बड़ा फैसला

बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन न करने का फैसला किया है। पार्टी के विशेष पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी ने कूचबिहार में स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बार राज्य की सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

जोशी ने बताया कि पिछले चुनावों में गठबंधन के कारण कई सीटों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक अपने चुनाव चिह्न ‘हाथ’ पर वोट नहीं दे पाए थे, जिससे उनमें भारी निराशा थी। जमीनी कार्यकर्ताओं की इसी मांग को देखते हुए राहुल गांधी ने अकेले चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। कूचबिहार जिला कांग्रेस ने पहले ही 9 सीटों के लिए 55 संभावित नामों की सूची भेज दी है। पार्टी को विश्वास है कि इस बार स्वतंत्र रूप से लड़ने पर उनके प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *