इलाज के अभाव में सांसद की मौत! स्वास्थ्य केंद्र में नहीं था डॉक्टर, फुटबॉल खेलते समय रिकी सिंहकोन का निधन

मेघालय के शिलॉन्ग से सांसद डॉ. रिकी ए. जे. सिंहकोन का गुरुवार शाम निधन हो गया। वे ५४ वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, वे मावलाई के एक मैदान में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

अस्पताल की लापरवाही: सांसद को तुरंत नजदीकी मावोंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन आरोप है कि वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण उनकी स्थिति और बिगड़ गई। बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें मेघालय की जनता का समर्पित सेवक बताया। रिकी सिंहकोन ने २०२४ के चुनाव में ३.७ लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *