‘मैं बेरोजगार हूं, यह मेरा अधिकार है!’ ममता सरकार की योजना का लाभ लेने पहुंचीं बीजेपी नेता, मचा बवाल
February 20, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार की ‘युवा साथी’ (बेरोजगारी भत्ता) योजना के कैंप में एक बीजेपी नेता की मौजूदगी ने सबको हैरान कर दिया है। बांदवान मंडल-2 की बीजेपी सह-संयोजिका मल्लिका भुइयां ने बराबाजार ब्लॉक में आयोजित शिविर में जाकर खुद फॉर्म भरा।
मल्लिका का तर्क: संस्कृत की छात्रा मल्लिका ने कहा, “मेरी एमए अभी पूरी नहीं हुई है। मैं बेरोजगार हूं, इसलिए यह भत्ता मेरा हक है।” जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी तो इन योजनाओं का विरोध करती है, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया कि उनकी पार्टी सही विरोध करती है। उन्होंने कहा, “अगर सरकार हमें नौकरियां देती, तो हमें भत्ते के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता। नौकरी नहीं है, इसीलिए मैं यहां आई हूं।”