बंगाली भाषा ने बचाई जान! प्रेमी के फोन से मां को किया गुप्त कॉल, त्रिपुरा की छात्रा की दर्दनाक दास्तां

गुरुग्राम में एक १९ वर्षीय बायोटेक्नोलॉजी छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर शिवम द्वारा की गई दरिंदगी ने रूह कंपा दी है। डेटिंग ऐप के जरिए हुई दोस्ती के बाद दोनों साथ रहने लगे थे, लेकिन शक के चलते शिवम ने छात्रा पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया। १६ फरवरी को आरोपी ने छात्रा के सिर पर वार किया और उसके निजी अंगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की।

इतना ही नहीं, आरोपी ने चाकू से छात्रा के पैर चीर दिए और न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। १८ फरवरी को छात्रा ने चतुराई दिखाते हुए आरोपी के फोन से अपनी मां को फोन किया। चूंकि आरोपी को बंगाली नहीं आती थी, छात्रा ने अपनी मातृभाषा में मां को सारा हाल बताया और कहा, “अगर मुझे जिंदा देखना चाहती हो, तो मुझे बचा लो।” छात्रा की मां, जो खुद पुलिस में हैं, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल छात्रा दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-ईस्ट प्रतिनिधि रीना राय ने गुरुग्राम पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने आईपीसी की हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है, जबकि यह स्पष्ट रूप से हत्या के प्रयास और गंभीर प्रताड़ना का मामला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *