T20 WC 2026: एक भाई टीम इंडिया की ताकत, दूसरा दक्षिण अफ्रीका का रणनीतिकार; दिलचस्प मोड़ पर महामुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 विश्व कप का सुपर-8 मुकाबला महज दो टीमों की जंग नहीं है, बल्कि यह दो भाइयों के बीच की रणनीतिक लड़ाई भी है। जहां एक तरफ मॉर्नी मोर्कल भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को धार दे रहे हैं, वहीं उनके बड़े भाई एल्बी मोर्कल दक्षिण अफ्रीकी टीम के विशेषज्ञ सलाहकार (Specialist Consultant) के रूप में भारत को पटखनी देने का प्लान बना रहे हैं।

आंगन से अंतरराष्ट्रीय डगआउट तक दक्षिण अफ्रीका के अपने घर के आंगन में साथ-साथ क्रिकेट सीखने वाले इन दोनों भाइयों का सफर आज एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। मॉर्नी मोर्कल 2024 से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उनका लक्ष्य भारत को लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाना है। दूसरी ओर, पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल मुख्य कोच शुक्री कोनराड की मदद कर रहे हैं ताकि दक्षिण अफ्रीका अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीत सके।

कोचिंग का साझा सफर एल्बी मोर्कल ने साझा किया कि मॉर्नी के भीतर एक बेहतरीन कोच बनने की क्षमता उन्होंने बहुत पहले पहचान ली थी। उन्होंने ही मॉर्नी को कोचिंग में हाथ आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया था। आज मॉर्नी अपनी ही मातृभूमि के खिलाफ रणनीति बनाएंगे, जबकि एल्बी अपनी टीम के लिए ढाल बनेंगे। यह देखना वाकई रोमांचक होगा कि अहमदाबाद के मैदान पर डगआउट में बैठे इन दो भाइयों में से किसकी चालें आज सफल होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *