स्कूल की छुट्टी के बाद गुरुओं ने ही किया मासूम का शिकार, 7वीं की छात्रा की आपबीती सुनकर कांप जाएगी रूह!

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के ओलावर स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ लगातार यौन शोषण के आरोप में 4 शिक्षकों और एक चपरासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला शिक्षिका को भी हिरासत में लिया है, जिस पर आरोपियों की मदद करने का आरोप है।

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि स्कूल परिसर में ही मासूम को डरा-धमका कर दरिंदगी की जाती थी। 14 जनवरी को छात्रा ने घर पर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने स्कूल से सबूत जुटाए हैं।

गौरतलब है कि ओडिशा में पिछले कुछ महीनों में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। बालेश्वर और पुरी जैसी जगहों पर भी दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्कूल के भीतर हुई इस घटना ने अभिभावकों में दहशत और गुस्सा भर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *