मुकुल रॉय के निधन से टूटे अभिनेता सोहेल! बोले- ‘बीजेपी में जाकर खुश नहीं थे दादा, वही बनी मौत की वजह?’

अनुभवी राजनेता मुकुल रॉय के निधन पर फिल्म अभिनेता और तृणमूल नेता सोहेल दत्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोहेल उन चुनिंदा लोगों में से थे जिन्होंने २०१७ में मुकुल रॉय के साथ टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था और बाद में उन्हीं के साथ वापस अपनी पुरानी पार्टी में लौटे। सोहेल के अनुसार, मुकुल रॉय अपने जीवन के अंतिम वर्षों में बीजेपी में रहकर मानसिक रूप से बेहद अशांत थे।

एक साक्षात्कार में सोहेल ने कहा, “मुकुल राय जैसे बड़े व्यक्तित्व को खोना राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके बेटे शुभ्रांशु ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अंतिम दिनों में उन्हें पहचानना मुश्किल था। मुझे हमेशा लगता है कि बीजेपी में जाना उनके लिए मानसिक तनाव का कारण बना और इसी वजह से वे टीएमसी में वापस आ गए थे।”

सोहेल ने मुकुल रॉय से मिली सबसे बड़ी सीख का जिक्र करते हुए कहा, “उन्होंने मुझे सिखाया था कि राजनीति में बड़ा बनने के लिए लोगों की बातों को सुनना जरूरी है। जो नेता जनता की सुनता है, वही सफल होता है।” मुकुल रॉय का रविवार देर रात किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *