१ मार्च से बंद हो सकता है आपका WhatsApp और Telegram! तुरंत कर लें यह जरूरी काम

अगर आप व्हाट्सएप, टेलीग्राम या मैसेंजर के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने ओटीटी (OTT) मैसेजिंग ऐप्स के लिए नए निर्देश जारी किए हैं, जो १ मार्च २०२६ से लागू होने जा रहे हैं। नए नियमों के मुताबिक, ‘सिम बाइंडिंग’ (Sim Binding) अब अनिवार्य कर दी गई है। इसका मतलब है कि आपका मैसेजिंग अकाउंट उसी फोन पर चलेगा जिसमें वह सिम कार्ड सक्रिय (Active) अवस्था में मौजूद होगा। यदि आप किसी ऐसे फोन या डिवाइस में व्हाट्सएप चला रहे हैं जिसमें सिम नहीं है, तो १ मार्च से वह बंद हो सकता है।
सरकार का प्राथमिक उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी, स्पैम कॉल्स और साइबर अपराधों पर लगाम लगाना है। अक्सर जालसाज बिना सिम वाले डिवाइस का उपयोग करके व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगते हैं। अब, एक्टिव सिम कार्ड के बिना अकाउंट चलाना संभव नहीं होगा। कई यूजर्स एक ही नंबर से कई डिवाइस पर अकाउंट लिंक करके रखते हैं, उन पर भी अब सीमाएं लागू होंगी। हालांकि, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर लिंक किए गए डिवाइस काम करेंगे, लेकिन उनके लिए भी प्राइमरी फोन में एक्टिव सिम होना जरूरी होगा। अगर आपने अभी तक अपना सिम अपडेट नहीं किया है या आपका सिम कार्ड इनअक्टिव है, तो १ मार्च से पहले उसे सक्रिय कर लें, अन्यथा आपकी डिजिटल लाइफ ठप हो सकती है।