इजरायल का वार, ईरान का इनकार: खमेनेई के बंकर में क्या हुआ? ट्रंप की ‘ऐतिहासिक लीडरशिप’ की तारीफ

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेहरान पर भीषण हमलों के बाद एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतोलुला अली खमेनेई अब जीवित नहीं हैं। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतन्याहू को खमेनेई के शव की एक तस्वीर दिखाई गई है, जो कथित तौर पर तेहरान में उनके परिसर से बरामद की गई है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने सीधे ईरानी नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, “यह आपके पास अपनी आजादी वापस पाने का सुनहरा मौका है। सड़कों पर उतरें और इस तानाशाह शासन को उखाड़ फेंकें।” उन्होंने कहा कि इजरायली सेना ने न केवल खमेनेई के ठिकाने को नष्ट किया है, बल्कि रिवोल्यूशनरी गार्ड के कई टॉप कमांडरों और परमाणु अधिकारियों को भी ढेर कर दिया है।

नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ‘ऐतिहासिक लीडरशिप’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कगार पर था, लेकिन इजरायल के इस प्रहार ने समीकरण बदल दिए हैं। इजरायल का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र से ईरानी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ईरान अपने सर्वोच्च नेता के जीवित होने का कोई ठोस सबूत पेश कर पाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *