ईरान ने बंद की दुनिया की ‘तेल की नस’! होर्मुज जलडमरूमध्य ब्लॉक, भारत में पेट्रोल-डीजल के लिए मचेगा हाहाकार?

इजरायल और अमेरिका के हमलों से तिलमिलाए ईरान ने दुनिया की अर्थव्यवस्था पर सबसे बड़ा प्रहार किया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने शनिवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को ब्लॉक करने का ऐलान कर दिया है। ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस रास्ते से अब किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दुनिया के लिए क्यों बढ़ा खतरा? होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का वह रास्ता है जहाँ से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और यूएई जैसे बड़े तेल उत्पादक देश इसी रास्ते पर निर्भर हैं। यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ने पुष्टि की है कि ईरान रेडियो संदेशों के जरिए जहाजों को वापस लौटने की चेतावनी दे रहा है।

भारत पर पड़ने वाला असर भारत के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का लगभग 50% हिस्सा इराक, सऊदी अरब और कुवैत जैसे देशों से आयात करता है, जो इसी होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आता है। अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहा, तो भारत में ईंधन की भारी किल्लत हो सकती है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के नियमों के मुताबिक देशों के पास 90 दिनों का रिजर्व होता है, लेकिन युद्ध की स्थिति में यह भी नाकाफी साबित हो सकता है। चीन ने इस खतरे को भांपते हुए ईरान के बजाय रूस से तेल खरीदना बढ़ा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *