बंगाल चुनाव में शांति के लिए तैनात होगी केंद्रीय बलों की भारी फौज

बंगाल चुनाव में शांति के लिए तैनात होगी केंद्रीय बलों की भारी फौज

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में रिकॉर्ड 2400 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करने का निर्णय लिया है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। चुनावी हिंसा को रोकने के लिए मतदान के बाद भी करीब 500 कंपनी बल राज्य में मौजूद रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा बल केवल मतदान केंद्रों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आसपास के इलाकों में भी गश्त करेंगे। मतदाताओं को डराने-धमकाने या बूथ कैप्चरिंग जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में कोलकाता सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च शुरू हो चुका है, जिसका उद्देश्य पूरी तरह से भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *