विधायक भी बदला और ऑफिस भी! तृणमूल के पुराने दफ्तर पर बीजेपी का कब्जा, कोतुलपुर में दिलचस्प हुआ मुकाबला!

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले की कोतुलपुर विधानसभा सीट इस समय अजीबोगरीब राजनीतिक घटनाक्रम की गवाह बनी हुई है। यहाँ मुकाबला केवल वोटों का नहीं, बल्कि साख और ‘ठिकानों’ का भी हो गया है। 2021 में बीजेपी की टिकट पर जीतने वाले विधायक हरकाली प्रतिहार अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार हैं, जबकि टीएमसी का पिछला चुनावी कार्यालय अब बीजेपी का मुख्य ठिकाना बन चुका है।

विधायक की घरवापसी और टीएमसी का दांव हरकाली प्रतिहार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी का हाथ थाम लिया था। अब टीएमसी ने उन्हें उसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब बीजेपी ने अपने नए कार्यालय के लिए उसी इमारत को चुना जिसे पिछले चुनाव में टीएमसी ने इस्तेमाल किया था।

टीएमसी के पुराने ठिकाने पर ‘भगवा’ रंग पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार संगीता मलिक जिस घर से अपनी चुनावी रणनीति बनाती थीं, आज उस घर की दीवारों पर बीजेपी के पोस्टर लगे हैं। बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मजूमदार ने कल इसी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस पर तंज कसते हुए टीएमसी उम्मीदवार हरकाली प्रतिहार ने कहा, “बीजेपी को अब तृणमूल की छोड़ी हुई चीजों का इस्तेमाल करने की आदत हो गई है।” जवाब में बीजेपी ने कहा कि यह एक निजी मकान है और उन्होंने इसे किराए पर लिया है। बांकुरा की गलियों में इस ‘अदला-बदली’ को लेकर अब जमकर चटखारे लिए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *