बिल्ली पालने को लेकर मां से झगड़ा! हैदराबाद में 23 साल की महिला डॉक्टर ने दी जान, इलाके में सनसनी

हैदराबाद के अलवाल इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय महिला डॉक्टर, श्रेष्ठा (प्रिंसी) ने बिल्ली पालने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। श्रेष्ठा ने हाल ही में अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और वह आगे की पढ़ाई (एमडी) की तैयारी कर रही थीं।

क्या है पूरा मामला? परिजनों के मुताबिक, श्रेष्ठा कुछ हफ्ते पहले एक बिल्ली घर लाई थीं। बिल्ली के बालों से उन्हें एलर्जी और सर्दी-खांसी की समस्या हो रही थी, जिसके कारण उनकी मां और दादी ने बिल्ली को घर से हटाने के लिए कहा था। शुक्रवार शाम जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे, तब श्रेष्ठा ने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *