चुनाव जीते तो चढ़ेंगे घोड़ी! रुद्रनील घोष ने बताया अपना ‘मैरिज प्लान’, शिवपुर के चुनावी दंगल में दिलचस्प मोड़

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में शिवपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रुद्रनील घोष इन दिनों जोरों-शोरों से प्रचार में जुटे हैं। अपनी सेहत और चुनावी स्फूर्ति बनाए रखने के लिए वे पूरी तरह से बंगाली डाइट पर निर्भर हैं। दोपहर के भोजन में मूंग की दाल, आलू-पोस्तो और कुरकुरी कतला मछली के साथ देसी घी और हरी मिर्च उनकी पहली पसंद है।

शादी और राजनीति: प्रचार के दौरान जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया, तो रुद्रनील ने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर मैं चुनाव जीत गया, तो शादी के लिए भी तैयार हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि शादी के मौके पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष ‘लाल दही’ खिलाना चाहेंगे। शिवपुर में उनका मुकाबला तृणमूल के राणा चटर्जी और फॉरवर्ड ब्लॉक के जगन्नाथ भट्टाचार्य से है। अब देखना यह है कि शिवपुर की जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद और शादी का मौका देती है या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *