पालतू बिल्ली को लेकर घर में कलह, 23 वर्षीय महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी! हैदराबाद में सनसनी

हैदराबाद के अलवाल इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 23 वर्षीय महिला डॉक्टर, टी. प्रिंसी (श्रेष्ठा), ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुसाइड की वजह घर में एक पालतू बिल्ली को लेकर चल रहा विवाद था।

विवाद की वजह: प्रिंसी ने कुछ हफ्ते पहले एक बिल्ली गोद ली थी। परिवार का दावा है कि बिल्ली के आने के बाद प्रिंसी को लगातार सर्दी-खांसी की समस्या हो रही थी, जिसके कारण माँ और दादी बिल्ली को घर में रखने का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर बहस होती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *