बड़ी खबर: 31 मार्च को भी खुले रहेंगे बंगाल के सभी ट्रेजरी ऑफिस, बिल जमा करने की समय सीमा बढ़ी

वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति पर सरकारी कार्यों और बिल पास करने की सुविधा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नवान्न (Nabanna) के वित्त विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, मंगलवार 31 मार्च को भी राज्य के सभी ट्रेजरी और ‘पे एंड अकाउंट्स’ कार्यालय खुले रहेंगे।
इससे पहले बिल जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। 31 मार्च की शाम 4 बजे तक ट्रेजरी कार्यालय बिल और एडवाइस स्वीकार करेंगे। इसके अलावा, सरकारी प्राप्तियों (Receipts) को जमा करने के लिए 31 मार्च की आधी रात तक का समय दिया गया है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश से सरकारी विभागों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को बड़ी राहत मिली है, ताकि तकनीकी दिक्कतों या काम के दबाव के कारण कोई फंड लैप्स न हो।