कोलकाता में भारी बवाल: चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर टीएमसी का प्रदर्शन, अभिषेक बनर्जी ने लगाया ‘बाहरी वोटर’ लाने का आरोप!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री शशि पांजा और चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में केंद्रीय बल और राज्य पुलिस तैनात की गई।
अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल में चुनाव जीतने के लिए ‘बाहरी लोगों’ का सहारा ले रही है। अभिषेक का दावा है कि बड़ी संख्या में ‘फॉर्म 6’ (नए मतदाता पंजीकरण) संदिग्ध तरीके से जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को वोटर बनाया जा रहा है जिनका बंगाल से कोई लेना-देना नहीं है। एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव आयोग इन गड़बड़ियों पर मौन रहेगा? उन्होंने इसे बंगाल के लोकतंत्र और वोट की पवित्रता पर हमला बताया है।