महंगे प्रोडक्ट्स के बाद भी चेहरे पर नहीं है ग्लो? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां

आज के दौर में हर कोई बेदाग और चमकदार त्वचा की चाहत रखता है। इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक सब कुछ आज़माते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी मेहनत के बाद भी स्किन वैसी क्यों नहीं दिखती जैसा आप चाहते हैं? असल में, स्किन केयर केवल अच्छे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल तक सीमित नहीं है; उन्हें सही क्रम और सही तरीके से लगाना भी उतना ही जरूरी है। अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं।
सबसे बड़ी गलती है गीली त्वचा पर गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल। कुछ सीरम जैसे ‘हयालूरोनिक एसिड’ गीली त्वचा पर असरदार होते हैं, लेकिन कई एक्टिव क्रीम्स सूखी त्वचा पर ही लगानी चाहिए। इसके अलावा, बार-बार चेहरे को छूने की आदत आपके हाथों की गंदगी और बैक्टीरिया को चेहरे पर शिफ्ट कर देती है, जिससे एक्ने और ब्रेकआउट्स की समस्या बढ़ जाती है। रात को सोने से पहले स्किन को ठीक से साफ न करना भी त्वचा की चमक छीन लेता है।
एक और बड़ी समस्या है ‘ओवर-एक्सफोलिएशन’। लोग सोचते हैं कि ज्यादा स्क्रब करने से चेहरा ज्यादा चमकेगा, जबकि हकीकत में यह स्किन की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही, सोशल मीडिया पर चल रहे हर स्किन केयर ट्रेंड को बिना सोचे-समझे फॉलो करना खतरनाक हो सकता है। हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है, इसलिए दूसरों की देखा-देखी प्रोडक्ट्स न चुनें। अपनी त्वचा की जरूरत को समझें और सही दिनचर्या अपनाएं, तभी आपको मनचाहा निखार मिलेगा।