“वोटर लिस्ट से नाम काटना बंद करो!” मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की तपिश के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के सूती में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा प्रहार करते हुए राज्य की शांति भंग करने का आरोप लगाया। मालदा में हुई हालिया अशांति का जिक्र करते हुए ममता ने स्पष्ट किया कि वह हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं और यह सब विपक्षी शक्तियों की एक सुनियोजित साजिश है।

वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप: ममसा बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से “जुएं चुनने” (Picking Lice) की तरह नाम काटे जा रहे हैं। उनका दावा है कि विशेष रूप से अल्पसंख्यकों और महिलाओं के नाम हटाए जा रहे हैं ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने भवानीपुर और मालदा का उदाहरण देते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। साथ ही, उन्होंने बीजेपी के ’15 लाख रुपये’ वाले पुराने वादे को याद दिलाते हुए केंद्र को ‘वादाखिलाफ’ करार दिया।

एजेंसियों का दुरुपयोग और विकास का वादा: सीएम ने ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से ठीक पहले यह सब विरोधियों को डराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि किसी एक घटना के लिए पूरे बंगाल को बदनाम करना सही नहीं है। अपने संबोधन में उन्होंने विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और वादा किया कि राज्य के सभी कच्चे घरों को पक्का बनाया जाएगा और हर घर तक नल से जल पहुँचाया जाएगा।

ममता बनर्जी ने समर्थकों से अपील की कि वे एकजुट होकर बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करें और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार इमानी विश्वास को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *