ईडन गार्डन्स में केकेआर की शर्मनाक हार! २5 करोड़ी ग्रीन और कप्तान रहाणे बने विलेन?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद उम्मीद थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर वापसी करेगी। लेकिन दूसरे मैच में सुधार तो दूर, टीम का प्रदर्शन और भी गिर गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ २२6 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम महज १६१ रनों पर सिमट गई। १६ ओवरों के भीतर पूरी टीम के आउट होने से तीन बार की आईपीएल चैंपियन को ६5 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। युवा अंगक्रिश रघुवंशी के अलावा कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं सका।
फैंस की नजर में ये ३ खिलाड़ी हैं हार के जिम्मेदार: मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा चरम पर है। समर्थकों ने टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ियों को इस हार का मुख्य ‘विलेन’ करार दिया है।
- अजिंक्य रहाणे: टीम के कप्तान के तौर पर रहाणे से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे पूरी तरह फ्लॉप रहे। गेंदबाजी में बदलाव से लेकर फील्डिंग सजाने तक, उनकी कप्तानी में कई खामियां दिखीं। १० गेंदों में सिर्फ ८ रन बनाकर आउट होने वाले रहाणे ने फील्डिंग में भी ढिलाई बरती।
- कैमरून ग्रीन: २5 करोड़ रुपये के भारी-भरकम दाम में खरीदे गए कैमरून ग्रीन अब फैंस के निशाने पर हैं। इस मैच में उनका रन-आउट होना बेहद हास्यास्पद था। ग्रीन न तो गेंदबाजी कर पा रहे हैं और न ही बल्ले से कोई योगदान दे रहे हैं। दो मैचों में लगातार फ्लॉप होने के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि २5 करोड़ का निवेश कब रंग लाएगा?
- वरुण चक्रवर्ती: मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, जो पिछले साल केकेआर को चैंपियन बनाने के नायक थे, इस सीजन में पूरी तरह फीके नजर आ रहे हैं। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे।
ईडन गार्डन्स में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने केकेआर के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। मुंबई के बाद अब हैदराबाद से मिली इस हार ने केकेआर के प्लेऑफ की राह को कठिन बना दिया है।