परेश रावल और राजपाल यादव के साथ अक्षय की वापसी, ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका!

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस फिल्म के जरिए अक्षय एक बार फिर उसी जॉनर में लौटे हैं, जिसमें उन्हें महारत हासिल है। ट्रेलर को देखकर दर्शकों को ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों की याद आ गई है।

ट्रेलर की शुरुआत एक डरावने और रहस्यमयी बंगले से होती है, जो अक्षय कुमार के किरदार को विरासत में मिला है। इस बंगले के ठीक पीछे एक घना और डरावना जंगल है, जिसे लोग ‘पिशाच वैन’ के नाम से जानते हैं। अक्षय उस बंगले को छोड़ना नहीं चाहते और वहां अपनी शादी करने का फैसला करते हैं। यहीं से शुरू होता है डर और कॉमेडी का ऐसा कॉकटेल, जो आपको डराने के साथ-साथ लोटपोट भी कर देगा। ट्रेलर में एक ‘वधुसुर’ नाम की बुरी ताकत का जिक्र है, जो अक्षय की शादी में खलल डालने की कोशिश करती है। क्या अक्षय उस भूतिया बंगले में अपनी दुल्हन ला पाएंगे? यही फिल्म की मुख्य कहानी जान पड़ती है।

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है। अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर एक बार फिर परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी की अनुभवी जोड़ी नजर आएगी, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर वामिका गब्बी और मिथिला पालकर नजर आएंगी, जबकि दिग्गज अभिनेत्री तब्बू एक बेहद महत्वपूर्ण और रहस्यमयी भूमिका में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *