लक्ष्मी पूजा पर सोना हुआ सस्ता! कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

पश्चिम एशिया में जारी युद्धविराम और अंतरराष्ट्रीय समीकरणों के बीच आज, 9 अप्रैल गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कल जहां सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़त देखी गई थी, वहीं आज की गिरावट ने खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बुधवार को 100 ग्राम सोने की कीमत में 40,000 रुपये का उछाल आया था, लेकिन आज बाजार ने यू-टर्न ले लिया है।

आज के भाव (प्रति 10 ग्राम):

  • कोलकाता/मुंबई: 22 कैरेट – ₹1,38,850 | 24 कैरेट – ₹1,51,480
  • दिल्ली/जयपुर: 22 कैरेट – ₹1,39,000 | 24 कैरेट – ₹1,51,630
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट – ₹1,38,900 | 24 कैरेट – ₹1,51,530
  • हैदराबाद/बेंगलुरु: 22 कैरेट – ₹1,38,850 | 24 कैरेट – ₹1,51,480

कीमतें गिरने की मुख्य वजह: सोने के दाम में इस उतार-चढ़ाव के पीछे ईरान-अमेरिका युद्धविराम और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट प्रमुख कारण हैं। साथ ही, आरबीआई (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला सुनाया है, जो दिसंबर से अपरिवर्तित है। हालांकि, लेबनान पर इजरायली हमले के बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा बंद होने से तेल की कीमतें फिर बढ़ रही हैं, जिसका असर सोने की कीमतों पर दबाव के रूप में दिख रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *