बंगाल चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन! कोयला तस्करी मामले में I-PAC डायरेक्टर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आई-प্যাক (I-PAC) के सह-संस्थापक और डायरेक्टर विनेश चंदेल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर कोयला तस्करी मामले में शामिल होने का गंभीर आरोप है। इससे पहले २ अप्रैल को उनके दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की गई थी।

विनेश चंदेल की गिरफ्तारी पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कहा कि चुनाव से ठीक १० दिन पहले इस तरह का कदम उठाना निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया (Level Playing Field) को प्रभावित करने जैसा है। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “WB में जब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए, तब यह संदेश दिया जा रहा है कि यदि आप विपक्ष के लिए काम करेंगे, तो आपको निशाना बनाया जाएगा। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि धमकाने की राजनीति है।”

अभिषेक ने बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “आप ४ और ५ मई को अपनी सभी जांच एजेंसियों के साथ बंगाल आएं, लेकिन बंगाल किसी के सामने झुकने वाला नहीं है।” चुनाव के मुहाने पर आई-पैक के महत्वपूर्ण रणनीतिकार की गिरफ्तारी ने राज्य की चुनावी सरगर्मी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *