बंगाल चुनाव 2026: सोमवार को आएगी पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट, हिंसा की आशंका में नबन्ना का ‘हाई अलर्ट’!

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट (SIR) को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट सोमवार (23 मार्च) शाम को प्रकाशित की जाएगी। इस लिस्ट के आने के बाद किसी भी तरह की अप्रिय घटना या भारी विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए राज्य के गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। प्रशासन को साफ कहा गया है कि कहीं भी बड़ी भीड़ जमा नहीं होनी चाहिए।

27 लाख नामों का निपटारा, 33 लाख अब भी बाकी आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 मार्च तक 27 लाख 23 हजार विचाराधीन नामों का निपटारा कर लिया गया है। हालांकि, अभी भी लगभग 33 लाख नामों पर फैसला आना बाकी है। हर दिन औसतन 2 लाख मामलों का निपटारा किया जा रहा है। सोमवार की पहली लिस्ट के बाद, दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट शुक्रवार को आने की संभावना है। जिन लोगों के नाम कट जाएंगे, वे आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे या ट्रिब्यूनल में अपील कर पाएंगे।

चुनावी हिंसा और दलबदल का दौर लिस्ट के इंतजार के बीच बंगाल के कई हिस्सों में चुनावी हिंसा शुरू हो गई है। बाली में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, जहाँ संजय सिंह के उम्मीदवार बनने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता टीएमसी में शामिल हो गए। वहीं, बाराहनगर के आलमबाजार में टीएमसी के ही दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है, जहाँ एक कार्यकर्ता को क्लब में बंद कर पीटने का आरोप लगा है। राजारहाट-गोपालपुर में बीजेपी उम्मीदवार तरुणज्योति तिवारी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *