एक ही मकबरे में पिता-पुत्र की कब्र? इजरायली खुफिया रिपोर्ट ने ईरान के नए नेतृत्व पर खड़े किए बड़े सवाल!

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद अब उनके बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी हलचल मची है। अमेरिकी और इजरायली खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ५६ वर्षीय मोजतबा वर्तमान में ‘कोमा’ में हैं और उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। ‘द टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा शियाओं के पवित्र शहर ‘कोम’ (Qom) में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
हमले का वह खौफनाक मंजर रिपोर्ट्स के अनुसार, २८ फरवरी को हुए अमेरिकी और इजरायली हवाई हमले में अली खामेनेई, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों की मौत हो गई थी। मोजतबा भी इसी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालांकि मार्च की शुरुआत में उन्हें नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया, लेकिन वे एक बार भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। हाल ही में तेहरान द्वारा जारी किया गया उनका एक वीडियो ‘एआई’ (AI) तकनीक से बना पाया गया है, जिससे उनकी सेहत को लेकर शक और गहरा गया है।
कोम शहर में हलचल और मकबरे का निर्माण खुफिया सूत्रों का दावा है कि कोम शहर में अली खामेनेई के लिए एक विशाल मकबरा बनाया जा रहा है, जिसमें एक से अधिक कब्रों की जगह छोड़ी गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि मोजतबा की हालत इतनी नाजुक है कि उन्हें भी उसी मकबरे में दफनाया जा सकता है। तेहरान की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मोजतबा की अनुपस्थिति ईरान के भविष्य पर बड़े सवालिया निशान लगा रही है।