आलू पोस्त भूल जाएंगे जब चखेंगे यह ‘मटन पोस्त’! घर पर ऐसे बनाएं यह खास रेसिपी

सामग्री: मटन (500 ग्राम), प्याज का पेस्ट (2 बड़े चम्मच), अदरक-लहसुन पेस्ट (1 बड़ा चम्मच), खसखस का पेस्ट (2 बड़े चम्मच), कटा हुआ प्याज (1 बड़ा), गरम मसाला (1 छोटा चम्मच), हल्दी और लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार), नमक और सरसों का तेल।
बनाने की विधि: सबसे पहले मटन को धोकर साफ कर लें। एक बर्तन में खसखस का पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी सूखे मसालों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को मटन पर लगाकर कम से कम एक घंटे के लिए मैरीनेट करें।
अब कड़ाही में तेल गरम करें और साबुत गरम मसाले का तड़का लगाएं। कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद मैरीनेट किया हुआ मटन डालकर अच्छी तरह भूनें (कशा करें)। जब मसालों से तेल अलग होने लगे, तो जरूरत के अनुसार पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और मटन नरम हो जाए, तो इसे गरमा-गरम चावल के साथ परोसें। यह डिश स्वाद और सेहत का एक अनोखा संगम है।