IND vs NAM: अभिषेक अस्पताल में, टीम इंडिया के सामने ओपनिंग का संकट; क्या गंभीर लेंगे संजू की जगह बड़ा फैसला?

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदीप शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक शर्मा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम का दूसरा ओपनर कौन होगा? संजू सैमसन का खराब फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी ने कोच गौतम गंभीर के लिए सिरदर्द बढ़ा दिया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली पांच पारियों में संजू ने महज 9.20 की औसत से 46 रन बनाए हैं, जिसके बाद मैनेजमेंट उन पर दांव खेलने से कतरा रहा है। ऐसे में चर्चा है कि क्या गौतम गंभीर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को ओपनिंग के लिए प्रमोट करेंगे? सुंदर की काबिलियत है कि वे किसी भी भूमिका में खुद को ढाल लेते हैं और कोलंबो की धीमी पिचों पर उनकी गेंदबाजी भी कारगर साबित होगी। अगर अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच तक फिट नहीं होते हैं, तो गंभीर को सुंदर या किसी अन्य विकल्प के साथ बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। फिलहाल, टीम इंडिया के पास विकल्पों की कमी है और नामीबिया के खिलाफ मैच में इसका ट्रायल देखने को मिल सकता है।