पाकिस्तान और चीन में खौफ! 445 करोड़ में रूस से ‘तुंगुस्का’ डिफेंस सिस्टम खरीद रहा भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के बाद भारतीय सेना अपनी हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने जा रही है। दुश्मन के सस्ते ड्रोन और मिसाइलों को रोकने के लिए भारत ने रूस के साथ 445 करोड़ रुपये का ‘तुंगुस्का’ (Tunguska) एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता लगभग फाइनल कर लिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देखा गया था कि कुछ ड्रोन रडार की नजर से बचकर रिहायशी इलाकों में गिर रहे थे, अब तुंगुस्का उन्हीं छोटे और नीचे उड़ने वाले ड्रोन्स का काल बनेगा। यह सिस्टम न केवल मिसाइल दाग सकता है, बल्कि इसमें लगी 30 मिमी की दोहरी तोपें ड्रोन के झुंड को आसानी से नष्ट कर सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *