परीक्षा के दिन पसरा मातम! कोलकाता में CBSE छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, सदमे में परिवार

देश भर में आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की १०वीं और १२वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में एक दुखद घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक छात्रा, जिसे आज परीक्षा केंद्र में होना चाहिए था, उसका शव सोमवार को उसके स्टडी रूम से बरामद किया गया।

क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा रविवार रात अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। सोमवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो माता-पिता को चिंता हुई। कमरे के अंदर जाने पर उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से झूलता हुआ पाया। उसे तुरंत विद्यासागर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मानसिक तनाव या बीमारी? मृतक छात्रा के परिजनों का कहना है कि उसे नर्व (तंत्रिका) संबंधी समस्या थी और वह गणित (Maths) विषय में थोड़ी कमजोर थी, जिसे लेकर वह तनाव में रहती थी। हरिदेवपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या छात्रा ने परीक्षा के दबाव में यह आत्मघाती कदम उठाया है। बता दें कि सीबीएसई इस साल से साल में दो बार बोर्ड परीक्षा का विकल्प भी दे रही है, लेकिन इस छात्रा ने उससे पहले ही मौत को गले लगा लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *