विजय देवरकोंडा के घर शुरू हुई शादी की तैयारियां! रोशनी से जगमगाया बंगला, क्या रश्मिका मंदाना बनेंगी दुल्हन?

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। हैदराबाद में विजय का आलीशान बंगला रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह सजावट 26 फरवरी को होने वाली उनकी शादी के लिए ही है।

हाल ही में एक शादी का कार्ड भी वायरल हुआ है, जिसमें 26 फरवरी को शादी और 4 मार्च को हैदराबाद के होटल ‘ताज कृष्णा’ में रिसेप्शन की बात कही गई है। इस बीच, मुंबई एयरपोर्ट पर जब एक फोटोग्राफर ने रश्मिका को ‘शादी मुबारक’ कहा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मुझे नहीं पता आप क्या कह रहे हैं।” रश्मिका की यह रहस्यमयी मुस्कान फैंस के लिए काफी कुछ कह गई है। खबरों की मानें तो दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले साल ही सगाई कर चुके हैं। अब देखना यह है कि क्या 26 फरवरी को सच में ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली और विजय हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *