BREAKING: कोलकाता में ‘महाकंपन’! 5.0 की तीव्रता वाले भूकंप से डोली धरती, म्यांमार में 6.0 का जोरदार झटका!

शुक्रवार दोपहर 1:22 बजे कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई। महज कुछ ही सेकंड के भीतर आए इस झटके ने लोगों को दहशत में डाल दिया, जिसके बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों को छोड़कर सड़कों पर निकल आए।

म्यांमार और बांग्लादेश के बीच केंद्र का सस्पेंस प्रारंभिक प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश के खुलना में था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय भूकंप निगरानी संस्थाओं ने एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट दी है। बताया जा रहा है कि म्यांमार में भी इसी समय 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि म्यांमार में आए इसी बड़े भूकंप का असर पूर्वी भारत के एक बड़े हिस्से में महसूस किया गया है।

वैश्विक हलचल और सुरक्षा इस भूकंप का प्रभाव न केवल भारत और बांग्लादेश, बल्कि इंडोनेशिया तक भी देखा गया है। हालांकि, इन सभी भूकंपीय घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। कोलकाता में अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर नहीं है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाई हुई है और लोगों से शांत रहने की अपील की है। दोपहर की इस हलचल के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन भूकंप की बार-बार आ रही आहट ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *