कोलकाता में सदी का सबसे खौफनाक भूकंप! नबन्ना से लेकर मॉल्स तक मची भगदड़, घंटों थम गई शहर की रफ्तार!

शुक्रवार दोपहर 1:22 बजे कोलकाता और दक्षिण बंगाल ने वह मंजर देखा जो सालों तक याद रखा जाएगा। एक शक्तिशाली भूकंप ने पूरी तिल्लोत्तमा को झकझोर कर रख दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ के कर्मचारी भी अपनी कुर्सियां छोड़कर बाहर की ओर भागे। बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स और आईटी पार्क्स में काम करने वाले हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर जमा हो गए।

खुलना में था केंद्र, कोलकाता में हाहाकार भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश के खुलना शहर से महज 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। कोलकाता से इस केंद्र की दूरी सिर्फ 90 किलोमीटर होने के कारण झटके काफी भयानक थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतना लंबा और डरावना कंपन पहले कभी महसूस नहीं किया।

दहशत का माहौल झटके महसूस होते ही लोग चिल्लाते हुए इमारतों से नीचे उतरने लगे। कोलकाता की गलियों में अफरा-तफरी का माहौल था। हावड़ा, हुगली, और उत्तर-दक्षिण 24 परगना में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन शहर की कई पुरानी इमारतों में दरारें आने की खबरें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार आ रहे ये झटके किसी बड़ी भूगर्भीय हलचल का संकेत हो सकते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को पुरानी और जर्जर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *