कोलकाता में 5.5 की तीव्रता वाला भीषण भूकंप! उत्तर बंगाल के बाद अब कांपी तिल्लोत्तमा, सड़कों पर उतरे लोग!
उत्तर बंगाल की दहशत ने अब कोलकाता और दक्षिण बंगाल को अपनी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार दोपहर 1:22 बजे कोलकाता में एक शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। महज 52 सेकंड के इस कंपन ने महानगर के लोगों को डरा दिया। दफ्तरों और ऊँची इमारतों में मौजूद लोग तुरंत नीचे की ओर भागे।
खुलना में था केंद्र, कोलकाता में असर इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश के खुलना के पास जमीन के नीचे था। कोलकाता से केंद्र की दूरी कम होने के कारण झटके काफी तेज थे। उत्तर कोलकाता के कुछ पुराने इलाकों से इमारतों के झुकने की खबरें आ रही हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। न केवल कोलकाता, बल्कि हावड़ा, हुगली, बैरकपुर और बांकुड़ा में भी लोग घरों से बाहर निकल आए।
लगातार झटकों से बढ़ी चिंता बता दें कि गुरुवार को ही सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी दहल गए थे। सिक्किम में पिछले कुछ घंटों में 13 बार छोटे-बड़े झटके महसूस किए जा चुके हैं। जानकारों का कहना है कि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक इस तरह बार-बार भूकंप आना एक चिंताजनक संकेत है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी इस पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान