सिलीगुड़ी में सेंट्रल फोर्स की धमक! चुनाव से पहले ही शुरू होगा रूट मार्च, 4 कंपनियां संभालेंगी मोर्चा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है। शनिवार रात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक कंपनी सिलीगुड़ी के डबग्राम महिला कॉलेज पहुंची। रविवार सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय बलों का रूट मार्च शुरू होने वाला है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि शुरुआत में चार कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिनकी संख्या जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है।

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी राकेश सिंह के अनुसार, संवेदनशील इलाकों और 13 क्रिटिकल बूथों पर विशेष गश्त की जाएगी। रेलवे इंडोर स्टेडियम को भी जवानों के ठहरने के लिए तैयार रखा गया है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग द्वारा जारी फाइनल वोटर लिस्ट ने बेचैनी बढ़ा दी है। राज्य में 60 लाख से ज्यादा मतदाताओं का नाम अभी भी ‘विचाराधीन’ (Pending) श्रेणी में है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या ये लोग वोट डाल पाएंगे?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *