श्रीनगर में बवाल! खमेनेई की मौत पर निकले शोक जुलूस पर सेना का लाठीचार्ज, रणक्षेत्र बना लाल चौक

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई की हत्या की खबर के बाद कश्मीर घाटी में तनाव चरम पर है। रविवार सुबह श्रीनगर में खमेनेई के समर्थन में निकाले गए शोक जुलूस को रोकने के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए भारतीय सेना और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हमले में खमेनेई की मौत की पुष्टि के बाद श्रीनगर के सैदा कदल, लाल चौक और बांदीपोरा जैसे इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए। हाथों में काले झंडे और खमेनेई की तस्वीरें लिए प्रदर्शनकारी “अमेरिका मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे थे। सुरक्षा बलों ने लाल चौक की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी थी। जब भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, तो स्थिति बेकाबू हो गई। संघर्ष में कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *