खमेनेई की मौत के बाद महायुद्ध का आगाज! ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार— “देंगे अब तक का सबसे घातक जवाब”
March 1, 2026
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत के बाद ईरान ने ‘भीषण प्रतिशोध’ की घोषणा की है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा है कि अगर ईरान ने कोई हिमाकत की, तो अमेरिका ऐसी ताकत का इस्तेमाल करेगा जिसे दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत सरकार ने खाड़ी देशों में मौजूद भारतीयों को सतर्क रहने को कहा है और किसी भी मदद के लिए एफआरआरओ (FRRO) कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी है।