थलापति विजय के घर में बड़ी दरार! पत्नी संगीता के बाद अब बेटे ने भी छोड़ा साथ?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘थलापति’ यानी विजय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम के बीच तलाक की खबरें पहले ही सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन अब एक नए खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया है। चर्चा है कि विजय के बेटे, जेसन संजय ने अपने पिता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि पिता और मां के बीच बढ़ती दूरियों के कारण जेसन ने यह कदम उठाया है। हालांकि, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि जेसन पहले से ही उन्हें फॉलो नहीं करते थे। लेकिन जिस वक्त यह खबर आई है, उसने कयासों के बाजार को और गर्म कर दिया है।

तलाक की अर्जी और संगीन आरोप रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस विवाद के पीछे एक ‘एक्ट्रेस’ के साथ विजय के कथित संबंधों को वजह बताया जा रहा है। संगीता का आरोप है कि विजय किसी अन्य अभिनेत्री के साथ रिश्ते में हैं, जिसके कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई। हालांकि, विजय या उनके परिवार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

संगीता और विजय: फैंस से जीवनसाथी तक का सफर संगीता मूल रूप से श्रीलंका की तमिल हैं और ब्रिटेन की नागरिक रही हैं। विजय की फिल्म ‘पूवे उनकगा’ देखने के बाद वह उनकी मुरीद हो गई थीं और चेन्नई जाकर उनसे मुलाकात की थी। यहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई और विजय के माता-पिता ने इस रिश्ते को मंजूरी दी। २५ अगस्त १९९९ को दोनों की शादी हुई। विजय ईसाई हैं और संगीता हिंदू, फिर भी दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी।

आज २५ साल बाद जब विजय अपनी नई राजनीतिक पारी (तमिलगा वेत्री कड़गम) की शुरुआत कर रहे हैं, तब उनके परिवार में आई यह दरार उनके फैंस के लिए काफी दुखद है। क्या जेसन का यह व्यवहार विजय के लिए कोई बड़ी चेतावनी है? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *