राहुल-प्रियंका पर 7 करोड़ की ‘उगाही’ का आरोप! हरियाणा में टिकट बिक्री पर बीजेपी का बड़ा धमाका

हरियाणा विधानसभा चुनाव के टिकटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी ने गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने केसी वेणुगोपाल के जरिए हरियाणा महिला कांग्रेस की एक नेता से 7 करोड़ रुपये की उगाही की कोशिश की। बावल विधानसभा सीट से टिकट देने के नाम पर यह भारी भरकम रकम मांगी गई थी।

बीजेपी का दावा है कि यह कोई साधारण आरोप नहीं है, बल्कि हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव के पति ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस भ्रष्टाचार का खुलासा किया है।

व्हाट्सएप चैट से खुला राज? प्रदीप भंडारी ने सबूत के तौर पर कुछ व्हाट्सएप चैट भी दिखाए। उन्होंने दावा किया कि ये बातचीत प्रियंका गांधी के पीए शादाब खान और केसी वेणुगोपाल के पीए के बीच हुई थी। भंडारी के अनुसार, “व्हाट्सएप चैट से साफ है कि राहुल और प्रियंका गांधी ने केसी वेणुगोपाल को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया।” बीजेपी ने इसे कांग्रेस का ‘उगाही मॉडल’ करार दिया है। हालांकि, गांधी परिवार या कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई सफाई नहीं आई है, लेकिन इस खुलासे ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *